पीले रंग का सूट पहने थी युवती
20 दिसंबर को युवती का शव आम के बाग में पड़ा मिला था। युवती पीले रंग का सूट पहने थी, जिस पर सफेद रंग के फूल-पत्ते बने थे। पैरों में बादामी रंग के मोजे थे। एक पैर में काला धागा बंधा था। युवती का शव मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की थी।
घटनास्थल पर केवल उसी हिस्से में खून के निशान थे, जहां गले पर कट लगा था। जितना गला कटा था, उस लिहाज से काफी खून निकलना चाहिए था। संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। इस लिहाज से लग रहा था कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने वाहनों के टायर आदि के निशान भी खंगाले।