फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली लड़की, नोएडा से भी खाली हाथ लौटी पुलिस

विज्ञापन
लड़की की बरामदगी के लिए ग्रामीणो के साथ थाने पहुंचे भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

भाजपा नेता के साथ फिर थाने पहुंचे लड़की के घरवाले
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी लड़की

हाफिजगंज। दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई लड़की को पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं ढूंढ सकी है। मंगलवार को उसके घरवाले भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार के साथ थाने पहुंचे और उसे बरामद करने की मांग की।
हाफिजगंज इलाके के एक गांव का युवक दूसरे समुदाय की एक लड़की को बहलाकर अपने साथ ले गया। पिता ने उसके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराकर बेटी को ढूंढने की मांग की है। जब हिंदू संगठनों ने पुलिस पर लड़की को ढूंढने का दबाव बनाया तो आरोपी और लड़की के मोबाइल की लोकेशन निकाली गई। नोएडा में लोकेशन मिलने पर एक टीम भेजी गई, वहां के कई होटलों को खंगाला, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस नामजद आरोपियों के परिजन को उठाकर थाने ले आई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। रिश्तेदारों के नंबर भी सर्विलांस में लगाकर लोकेशन का पता करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार तमाम लोगों के साथ थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर अवनीश कुमार से लड़की को जल्द ढूंढकर लाने की बात कही। कहा समय रहते लड़की का पता नहीं लगाया गया तो आरोपी उसका धर्म परिवर्तन करा सकते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के कई रिश्तेदारों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही। कई नए नंबरों को भी ट्रेस कराया जा रहा है। जल्द लड़की को ढूंढ निकाला जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. एमपी आर्या भी तमाम लोगों के साथ थाने पहुंचे और लड़की को जल्द तलाश कर लाने की मांग की। इसके बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें