नीतू से एकतरफा प्यार करता था अशोक
वर्ष 2020 से ही उसकी नीतू से दोस्ती थी, लेकिन एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब उसे पता लगा कि नीतू कई और लोगों से बात करती है तो उसे बहुत गुस्सा आया। वह उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उससे शादी की जिद की। उसने घरवालों से पूछने का बहाना कर टालने की कोशिश की तो अशोक ने नीतू के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। संदेह में कुछ और लोगों से पूछताछ की थी, जो बेकसूर निकले। आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। टालने पर उसने हत्या कर दी।