हाफिजगंज। घर में अकेला देख युवती के साथ पड़ोस के ही युवक ने अश्लील हरकतें कीं। उसके चीखने पर पहुंचे चाचा को हाथ में दांतों से काटकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को अपने घर में अकेली थी। तभी पड़ोस का एक युवक छत के सहारे घर में आकर छेड़खानी करने लगा। बाद में चाचा के अंगुली में दांत से काटकर फरार हो गया था। उसके बाद अपने परिजनों संग छत से पत्थर फेंकने लगा। संवाद
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur