फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सैफई मेडिकल कॉलेज भेजी गई अबोध बच्ची, धनतेरस के दिन झाड़ियों में पड़ी मिली थी नवजात

Sun, 12 Nov 2023 03:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बीसलपुर रोड किनारे कंथरिया गांव के पास सुनसान झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली थी। वह कपड़े में लिपटी हुई थी। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे किसान बच्ची को अपने घर ले गए और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में धनतेरस के दिन कोई शख्स नवजात बच्ची को बीसलपुर रोड किनारे कंथरिया गांव के पास झाड़ियों में छोड़ गया था। एक किसान को बच्ची बिलखती मिली। वह बच्ची को उठाकर घर ले गया और पुलिस को सूचना दी। अब बच्ची को चाइल्ड लाइन से संपर्क कर सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन


कंथरिया गांव के पास शुक्रवार रात एक बच्चे के रोने की आवाज आई तो इसी गांव के किसान धर्मपाल रुक गए थे। देखा कि नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी रखी हुई थी। उन्होंने बच्ची को उठाया और अपने घर ले गए। उसका नाल भी नहीं कटा था। धर्मपाल ने सूचना बिथरी थाना पुलिस को दी। बिथरी थाना प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार सुबह चाइल्ड लाइन को सूचना देकर बुला लिया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: किसान की मौत प्रकरण में गिरफ्तारी के डर से नामजद पुलिसकर्मी फरार, एसपी देहात करेंगे विभागीय जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची फिलहाल धर्मपाल के परिवार के पास सुरक्षित है। शनिवार को इस मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई। बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पता लगा कि उसके पेट में समस्या है। इसलिए बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां से उपचार के बाद फिर बरेली लाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें