पेड़ से टकराई कार, पीलीभीत के युवक की मौत
थाना कैंट क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर जाट रेजीमेंट सेंटर के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार खाई में पलट गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। कार में रखे कागजों से पता लगा कि मरने वाला युवक 35 वर्षीय रवि है और जिला पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है। अल्टो कार मध्य प्रदेश नंबर की है। युवक के परिवार वाले अभी नहीं आ सके हैं।