आरोपियों का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार को 48 घंटे पहले बरेली जनपद के बहेड़ी से पुलिस हिरासत में लेकर आई थी। आरोपी पिता-पुत्री पर भी हाजिर होने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे आहत होकर गुरुवार मां-बेटी ने जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद बेटी सुनगढ़ी थाने पहुंच गई। युवती ने बताया कि उसने और उसकी मां ने साथ जहर खाया। इसके बाद वह थाने आ गई। उधर, परिवार के कुछ सदस्य युवती की मां को भी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों का इलाज चल रहा है।
वीडियो बनाकर हंगामा करती रही युवती
सुनगढ़ी थाने के गेट पर लहुलूहान हालत में युवती हंगामा करती रही। वीडियो बनाकर खुद के बेगुनाह होने की बात कहती रही। पुलिस ने कई बार युवती को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन महिला आरक्षी पास में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। यहां एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद युवती पर काबू पाया जा सका।
सुनगढ़ी थाने के इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि युवती, उसके पिता समेत अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है। कोर्ट में बयान कराए जा चुके हैं। गिरफ्तारी को लेकर प्रयास चल रहे थे। युवती ने खुद को घायल कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मां भी अस्पताल में भर्ती हुई है। मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।