युवती के परिजनों को दिखाई सीसीटीवी फुटेज
स्टाफ ने सूचना देकर कोतवाली पुलिस और छात्रा के परिवार वालों को कॉल कर बुला लिया। जब छात्रा के परिवार वालों को उसकी हरकत के बारे में बताया गया कि तो वह यकीन नहीं कर पाए। तब कॉलेज प्रशासन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाई।
परिवार वाले छात्रा को लेकर अपने घर चले गए और फिर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया था। कॉलेज प्रशासन ने वहीं दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया था। इसमें किसी ने तहरीर नहीं दी है।