फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करने वाली युवती गिरफ्तार, पार्टनर दिलशाद की तलाश

Thu, 29 Jun 2023 08:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने पार्टनर दिलशाद के साथ मिलकर कई लोगों को फंसा चुकी है। वह पहले लोगों से दोस्ती करती फिर उन्हें अकेले में बुलाकर हनीट्रैप के जाल में फंसाती थी। पुलिस उसके साथी दिलशाद की तलाश मेें जुटी है। 
विज्ञापन
हनीट्रैप की आरोपी युवती पूनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से रुपये वसूलने वाली युवती को किला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिलशाद नाम का युवती का दोस्त अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। युवती वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब तक कई लोगों से रुपये ऐंठ चुकी है।
विज्ञापन


थाना सीबीगंज के गांव महेशपुरा की पूनम मौर्य सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती करती थी। इसके बाद वह उनको अश्लील फोटो, मेसेज और वीडियो भेजती थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद लोगों को प्रलोभन देकर मिलने के लिए अकेले में बुलाती थी। 

ये भी पढ़ें- दुल्हन का कत्ल: मेले में युवक के साथ झूले पर झूल रही थी पत्नी, देखकर भड़क गया पति, गला दबाकर मार डाला

दिलशाद बनाता था वीडियो 

पूनम मौर्य का दोस्त दिलशाद भी उसके साथ रहता था। अकेले में लोगों के साथ वह अश्लील हरकतें करती थी। इस दौरान दिलशाद निवासी नवदिया चुपके से वीडियो बना लेता था। यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती 50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल करती थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिछले दिनों उसने किला क्षेत्र में एक युवक को शिकार बनाया था। उस युवक से वह एक लाख रुपये की मांग कर रही थी। युवक ने थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने पूनम मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक बाइक मिली है। पुलिस दिलशाद की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- लड़की से लड़का बनीं सरिता: 12 साल की उम्र से जेंडर बदलने की चाहत, नया नाम शरद सिंह; सविता से रचाएंगे शादी

एसओ को महिला ने बनाया था शिकार 
पिछले दिनों पीलीभीत के घुंघचाई में तैनात एक एसओ को भी बरेली की महिला ने हनीट्रैप का शिकार बनाया था। एसओ के खिलाफ महिला की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बाद में इस महिला के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें