बकरीद पर बिजली आपूर्ति के लिए सतर्क रहेंगे कर्मी
बकरीद पर बिजली व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि आपूर्ति नियमित रूप से दिए जाने के लिए कर्मचारियों को सतर्क रहना है। उप खंड अधिकारी चतुर्थ रोहित कुमार ने बताया कि जामा मस्जिद खरीरा और बाकरगंज में जेई और उनके साथ तीन-तीन कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
कुर्बानी की सेल्फी या फोटो सोशल मीडिया पर न डाले
दरगाह आला हजरत की ओर से मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी कुर्बानी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि कुर्बानी करने वाले इन बातों का ख्याल जरूर रखें। कुर्बानी के खून को नालियों में न बहाए और कुर्बानी के बाद जगह अच्छी तरह साफ करें। कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर न डाले। कुर्बानी के बाद अवशेषों को इधर उधर न डाले और न ही खुले में रहने दें।