बरेली। शाहजहांपुर हाईवे पर शनिवार रात तीन बजे टेंपो ट्रैवलर को कोई बड़ा वाहन सामने से जोरदार टक्कर मारकर निकल गया। इस घटना में टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद सिविल लाइंस स्थित दमकल स्टाफ को सूचना मिली कि दो वाहनों की भिड़ंत हो गई है। टेंपो ट्रैवलर में आग लगने का अंदेशा था। फायर टीम वहां पहुंची तो टक्कर मारने वाला वाहन वहां से निकल चुका था। पुलिस मौके पर मौजूद थी, जिसने टेंपो ट्रैवलर को हटवाकर रास्ता खाली कराया। वाहन चला रहे गाजियाबाद के लोनी निवासी सौदान, उनकी पत्नी अमरवती, उनकी बेटियां नंदिनी और राधा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।