नवाबगंज। कस्बे के एक शादी हाॅल में डीजे पर हो रहे डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात- घूंसे चले। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
रविवार की रात को क्षेत्र के गांव जिगनियां भगवंतपुर की युवती की बरात थाना क्योलड़िया के गांव कुंईया बननाई से आई थी। बरात में शामिल होने के लिए जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव परोसा के बलजीत, मुनेन्द्र और मुनीश भी आए थे। कस्बे के आदर्श बरातघर में डीजे पर डांस चल रहा था। डांस को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। इस विवाद की सूचना पर चौकी प्रभारी विदेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ बरातघर जा पहुंचे। मौके से बलजीत, मुनेन्द्र, मुनीश को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। संवाद