फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाओ, बच्चों को लाओ और योग कराओ

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Get home, bring children and do yoga - फोटो : Get home, bring children and do yoga
विज्ञापन
21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी और डीआईओएस मुन्ने अली ने बिशप मंडल इंटर कॉलेज में शहर के सभी स्कूलों कें प्रधानाचार्यों और तहसीलों में बनाए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। हिदायत दी कि योग दिवस पर एक स्कूल से कम से कम पचास छात्र और मंगलवार को आयोजित होेने वाली जागरूकता रैली में कम से कम बीस छात्रों को लाना होगा। इसके लिए सभी स्कूलों का 15 से 21 जून तक का अवकाश भी निरस्त कर दिया गया है। प्रधानाचार्य इस दौरान मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं। निर्देश दिए कि शिक्षक अपने मोहल्ले में घर घर जाएं और छात्रों को योग दिवस में शामिल कराएं। करीब दो घंटे चली बैठक में प्रधानाचार्यों से सुझाव भी लिए कि किस तरह से अधिक से अधिक छात्रों को इसमें शामिल कराएं। सहयोग न करने वाले प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

योग के लिए चार केंद्र बनाए
21 जून को योग दिवस के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं जहां छात्र योग करेंगे। गांधी उद्यान, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स स्टेडियम और रोड नंबर चार स्थित रेलवे मैदान पर योग होगा। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि जिस कॉलेज के पास यह स्थल पड़ें वह वहीं जाएं। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों में योग कराएं। अगर वहां योग के प्रशिक्षक नहीं हैं तो उनका स्टेडियम में प्रशिक्षण कराया जाएगा।
गांधी उद्यान से निकाली जाएगी रैली 
मंगलवार सुबह सात बजे गांधी उद्यान से जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली चौकी चौराहा होते हुए अयूब खां चौराहा होते हुए जीआईसी के मैदान पर समाप्त होगी। रैली के जरिये लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें