फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गांधी उद्यान पार्क के सामने बनेगा गौतम बुद्ध चौक, भव्य प्रतिमा की जाएगी स्थापित

Sun, 06 Sep 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) शहर में 'गौतम बुद्ध चौक' विकसित करेगा। यह चौक गांधी उद्यान के पास बनेगा, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होगी। 
विज्ञापन
गौतम बुद्ध चौक का प्रस्ताविक मॉडल - फोटो : स्रोत- बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत शहर को भव्य स्वरूप देने के लिए विकास कार्य तेज किए जा रहे हैं। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शहर के प्रमुख स्थलों के सुंदरीकरण, यातायात व्यवस्था में सुधार और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। इसी क्रम में गांधी उद्यान के सामने स्थित गौतम बुद्ध पार्क के पास एक चौराहे को 'गौतम बुद्ध चौक' के रूप में विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव के तहत चौराहे का समग्र पुनर्विकास किया जाएगा। यहां यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा। चौराहे पर भगवान गौतम बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे इसे नई पहचान मिलेगी। गांधी उद्यान परिसर में नाथ नगरी की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और नाथ कॉरिडोर की थीम को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक फोकस वॉल भी बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में आकार लेगी सप्तनाथ इको सिटी, 267 हेक्टेयर में होगी विकसित, द्वार पर दिखेगा त्रिनेत्र और त्रिशूल
विज्ञापन


स्तूपाकार प्रवेश द्वार बनाने का सुझाव
इस प्रस्तावित योजना को लेकर गौतम बुद्ध पार्क समन्वय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय से मुलाकात की। समिति ने गौतम बुद्ध चौक के विकास, प्रतिमा स्थापना और नामकरण के प्रस्ताव का स्वागत किया। समिति ने पार्क के लिए स्तूपाकार प्रवेश द्वार बनाने का सुझाव दिया। साथ ही, गौतम बुद्ध मार्ग पर भगवान बुद्ध के धम्म उपदेशों को प्रदर्शित करने की बात कही।
विज्ञापन


बीडीए वीसी सौम्या पांडेय ने बताया कि नाथ कॉरिडोर बरेली की पहचान, आस्था, संस्कृति व विरासत को नई भव्यता देने की पहल है। गांधी उद्यान के सामने गौतम बुद्ध चौक बनाया जाएगा। समिति के सुझावों को भी विकास योजना में उचित स्थान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें