नशा और उन्माद में गई निर्दोष की जान
नशा और उन्माद में आरोपियों ने मामूली बात पर तमंचा निकालकर गोली चला दी, जिसमें बेकसूर गौरव की जान चली गई। हालात बयां कर रहे थे कि इसके लिए पहले से कोई षड्यंत्र नहीं रचा गया होगा। सबकुछ बेहद जल्दबाजी में घटित हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग गए।
यह भी पढ़ें- गौरव हत्याकांड: बरेली में पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली
मृतक गौरव का फाइल फोटो, मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गौरव का चचेरा भाई मनोज शाही थाना क्षेत्र के कुल्छा गांव का निवासी है और पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद था। वहां उसकी आकाश राठौर से दोस्ती हो गई। आकाश राठौर संजयनगर की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने में जेल गया था। साथ ही, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर केशव अग्रवाल पर भी वह हमला कर चुका है। आकाश का दोस्त लकी लभेड़ा हिस्ट्रीशीटर है और कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।
गौरव के चेहरे पर लगी थी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे की हालत में तीन बाइकों पर बैठे नौ दोस्तों को अनस का पलटवार नागवार लगा। तब वे अनस का पीछा करते उसके घर तक पहुंच गए। अनस भी खुराफाती तत्वों के साथ रहता है। उसने अपने साथियों को जुटा लिया। मारपीट में जब गौरव के दोस्त हावी होने लगे तो अनस के कहने पर उसके दोस्त ने गोली चला दी, जो गौरव के चेहरे पर जाकर लगी।
मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घेरा तो आरेपियों ने कर दी फायरिंग
बारादरी थाना पुलिस व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे 99 बीघा ग्राउंड के पास तीन हत्यारोपियों को घेर लिया। इस पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में खुर्रम गौंटिया निवासी आरोपी शेखर के बांएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दो साथी खुर्रम गौंटिया निवासी टेंपो चालक अनस उर्फ मुलायम सिंह व नवादा शेखान निवासी चंदन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।