फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रविवार को गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन मुख्य मार्ग होते हुए बाइपास मार्ग पर पहुंचा, जहां नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन के समापन पर लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

कस्बे के बाइपास मार्ग पर स्थित श्री गुरु हरगोविंद साहिब गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें महिलाएं झाड़ू लगाकर पानी का छिड़काव करते हुए चल रही थीं। उनके पीछे पंच प्यारे चल रहे थे। जगह-जगह सामाजिक संगठन, राजनीति पार्टी और नगर पालिका परिषद ने अपने अपने स्टाल लगाकर लोगों चाय और प्रसाद वितरण किया। पिंक बूथ के सामने लोगों ने पंच प्यारों को फूल पहनाकर व शाल ओढ़ाकर समानित किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, सचिव रघुवीर सिंह, करनैल सिंह, सरबजीत सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, दीपक सूरी आदि लोग मौजूद रहे ।
जाम लगने पर जताया खेद: नगर कीर्तन निकाले जाने के दौरान लंबा जाम लग गया। सूचना पर आई पुलिस ने जाम खुलवाया। कमेटी के सचिव रघुवीर सिंह ने खेद जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें