फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RET: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 3300 परीक्षार्थी, प्रवेश पत्र जारी

Sun, 04 Jan 2026 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में 1395 परीक्षार्थी शोध प्रवेश परीक्षा देंगे। इसके अलावा गाजियाबाद और लखनऊ में एक-एक सेंटर पर परीक्षा आयोजित होगी। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आधीन होने वाली शोध प्रवेश परीक्षा (आरईटी) 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें 3300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से जिन अभ्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर की शोध परीक्षा या नेट की परीक्षा उत्तीर्ण है तो ऐसे अभ्यर्थी केवल सीधे इंटरव्यू में शामिल होंगे।

विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय के निदेशक डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के तीन शहरों में शोध प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में तीन सेंटर हैं। गाजियाबाद और लखनऊ में एक-एक सेंटर बना है। गाजियाबाद में केवल एक सेंटर शंभुदयाल डिग्री कॉलेज में 590 परीक्षार्थी शामिल होंगे, वहीं लखनऊ के चंद्रभान गुप्त डिग्री कॉलेज में 204 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रुहेलखंड विश्वविदय्यालय परिसर में 1395 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 

उन्होंने बताया परीक्षा में राष्ट्रीय पत्रता परीक्षा उत्तीर्ण या राष्ट्रीय स्तर के पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थी सीधा साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होंगे। सीधे साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों की संख्या 1111 है। वहीं 2189 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, 11 जनवरी को प्रथम पाली सुबह 11 बजे से एक बजे तक वहीं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। प्रथम पाली में जनरल रिसर्च व द्वितीय पाली में विषयवार परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आरईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। शोध निदेशक डॉ. आलोक ने बताया कि प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी हो चुके हैं। जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अभ्यार्थियों के लॉगिन पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे अंतिम समय में साइट की व्यस्तता से आने वाली बाधाओं से बच सकें। यदि कोई समस्या आती है तो इसके लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें