फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेटवे शुल्क कम हुआ, तीसरी मेरिट के विद्यार्थी आज भी जमा कर सकेंगे फीस

Thu, 02 Jul 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में दाखिले की रेस में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान पोर्टल पर आ रही तकनीकी खामियों को कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को दुरुस्त कर दिया। इसके साथ ही तीसरी मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए एक अतिरिक्त दिन का समय देते हुए अंतिम तिथि को बृहस्पतिवार तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, फॉर्म भरने के बाद पोर्टल पर फीस जमा करने का विकल्प न आने से विद्यार्थी बेहद परेशान थे। उन्हें एडमिशन का मौका छूटने का डर सता रहा था। बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे जब पोर्टल ठीक हुआ, तब जाकर फीस जमा होने का सिलसिला शुरू हो सका। इसी देरी को देखते हुए मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।
0.4 प्रतिशत ही लिया जाएगा गेटवे शुल्क
पहले ऑनलाइन फीस जमा करने पर पेमेंट गेटवे के नाम पर 1.42 प्रतिशत का शुल्क वसूला जा रहा था। इसे अब घटाकर महज 0.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि यदि बीए में प्रवेश का मूल शुल्क 3,200 रुपये था, तो पहले छात्रों को 1.42 प्रतिशत चार्ज के साथ 3,242 रुपये देने पड़ रहे थे। अब सिर्फ 12 रुपये के आसपास ही अतिरिक्त गेटवे चार्ज देना होगा।
विज्ञापन

आज आएगी चौथी मेरिट लिस्ट, पीजी में दाखिले अब 17 जुलाई तक
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, तीसरी मेरिट के तहत बृहस्पतिवार तक दाखिले और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए बृहस्पतिवार को ही चौथी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही, स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाते हुए अब 17 जुलाई कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें