फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 50 हजार से ज्यादा घरों से नहीं उठ रहा कूड़ा, खाली भूखंड बने कूड़ाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की डोर-टू-डोर सर्विस से शहर के 50 हजार से अधिक मकान और प्रतिष्ठान दूर हैं। घरों से कूड़ा न उठने की वजह से लोग इसे खाली भूखंडों में डाल रहे हैं। जहां आसपास खाली भूखंड नहीं हैं, वहां पर आम रास्ते पर कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

पांच साल के बाद भी नगर निगम शहर के 80 वार्डों में प्रत्येक घर को डोर-टू-डोर सर्विस के दायरे में नहीं ला पाया है। नगर निगम का दावा है कि पौने दो लाख घरों से कूड़ा उठ रहा है। वहीं, पार्षदों के मुताबिक कई वार्डों में 50 फीसदी घर ही जुड़े हैं।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानुप्रकाश ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्विस प्रत्येक घर तक न पहुंचने के कई कारण है।
नगर निगम इन कारणों को खत्म करेगा। जो लोग कूड़ा नहीं दे रहे हैं और खुले में फेंक रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी। जो निजी फर्में घर-घर कूड़ा लेने में लापरवाही कर रही हैं, उनको नोटिस दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें