बरेली। गोशालाओं में अव्यवस्थाओं को लेकर सीडीओ ने दो डिप्टी सीवीओ को चेतावनी जारी की है, जबकि अन्य को नोटिस देकर ही मामले से पल्ला झाड़ लिया गया है। वहीं, अब तक केवल मधु नगला ग्राम पंचायत की गोशाला में मृत पशुओं व व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया गया है।
पूर्व में अधकटा नजराना ग्राम पंचायत की गोशाला में विधायक और एसडीएम नवाबगंज के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलीं थीं। जिस पर सीडीओ ने डिप्टी सीवीओ डॉ. विपिन कुमार तोमर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जवाब मिलने के बाद अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसी तरह सीडीओ ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह को चेतावनी दी है। ये दोनों कार्रवाई 22 अगस्त की तारीख में हुई हैं। संवाद