फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसान डिग्री कॉलेज के निरीक्षण में एसडीएम का चढ़ा पारा, 350 में से 50 छात्र छात्राएं ही मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम सौरभ भट्ट ने बृहस्पतिवार को पुवायां के गन्ना किसान डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत 350 में केवल 50 विद्यार्थी ही मिलने पर नाराजगी जताते हुए संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कॉलेज भवन की रंगाई पुताई भी काफी समय से नहीं हुई है और फर्नीचर भी काफी पुराना पाया गया। एसडीएम ने प्रवक्ताओं के बारे में भी जानकारी ली। हॉस्टल का निरीक्षण किया तो पता चला कि वार्डन सौरभ हॉस्टल नहीं आते हैं। शौचालय में भारी गंदगी पाई गई। एसडीएम ने समाज कल्याण विभाग से हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से फीस और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी है।
एसडीएम ने बताया कि कॉलेज के पास गांव हरदुआ में 32 एकड़ जमीन है। जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर नीलामी कराई गई थी। पहले से काबिज कुछ लोग जमीन को अपनी बताते हुए कोर्ट चले गए है। अब फिर से जमीन की पैमाइश कराई जाएगी और चारो ओर खाई भी खुदवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें