फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल की गिरीं ईंटें, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। मकनपुर प्राथमिक विद्यालय में जर्जर बाउंड्रीवाल की कुछ ईंटें स्कूल में खेल रहे बच्चों के ऊपर गिर गईं। इससे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही स्कूल प्रशासन में खलबली मची हुई है। फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि मकनपुर प्राथमिक स्कूल में शौचालय के पास बाउंड्रीवाल काफी जर्जर हो गया था। स्कूल आने वाले बच्चे बाउंड्रीवाल के पास ही खेलते हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल समय के दौरान ही अचानक से बाउंड्रीवाल की कुछ ईंटें दो बच्चों पर गिर गईं। इसमें मकनपुर निवासी बलराम का पांच वर्षीय पुत्र ताशु और जगदीश विश्वकर्मा का छह वर्षीय पुत्र शिवा ईंटों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। उधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मौके पर परिजन ही पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल लाए हैं जबकि कोई भी शिक्षक अस्पताल नहीं पहुंचा। मामले में बीईओ ओंकार सिंह ने बताया कि गन्ना वाहन की टक्कर से बाउंड्रीवाल जर्जर हो गया था, बृहस्पतिवार को बच्चों के खेलने के दौरान ही ईंटें गिरी हैं। बच्चे सकुशल हैं तथा स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों का इलाज कराया है, साथ ही दवा के लिए आर्थिक मदद भी की है। शिक्षकों पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें