फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने मणिपुर से कच्चा माल लाकर स्मैक बनाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। गैंग लीडर फतेहगंज पश्चिमी निवासी अकरम को बनाया गया है। अकरम के खिलाफ उत्तराखंड में भी मुकदमे दर्ज हैं। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि छह महीने पहले रोड नंबर पांच के पास रेलवे के खंडहर से फतेहगंज पश्चिमी निवासी अकरम, आसिफ, जावेद, राशिद, आदेश तिवारी और सीबीगंज निवासी हारुन को स्मैक बनाते हुए गिरफ्तार किया था। इनके गिरोह के सदस्य एजाजनगर गौंटिया निवासी अफजाल मुल्ला और फतेहगंज पश्चिमी निवासी उस्मान भागने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन

तब मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को जेल भेजा गया था जबकि वांछितों ने बाद में समर्पण किया था। विवेचना के दौरान आदेश तिवारी की जेल में मौत हो गई थी इसलिए उसका नाम मुकदमे से हटा दिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में गिरोह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अब प्रशासन की मदद से तस्करों की अवैध संपत्ति चिह्नित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें