फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए अब ईंधन बचत प्रशिक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। व्यावसायिक वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए अब ईंधन बचाने संबंधी प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। सोमवार से यह व्यवस्था शुरू भी हो गई। नई व्यवस्था लागू करने के लिए एक माह से व्यावसायिक डीएल नवीनीकरण का काम रुका हुआ था। इससे आवेदकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अब तक व्यावसायिक डीएल का नवीनीकरण बिना किसी प्रशिक्षण के ही किया जा रहा था। नई व्यवस्था के तहत, आवेदक को निर्धारित वाहन चलाते समय ईंधन बचाने का प्रशिक्षण पूरा करना होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इन दिनों कार्यालय पहुंचने वाले ज्यादातर आवेदक बिना प्रशिक्षण के ही नवीनीकरण कराने पहुंच रहे हैं। ऐसे में इनका काम हो ही नहीं पा रहा है। लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद नवीनीकरण न होने से वाहन चालकों को अपने कामकाज में भी दिक्कतें आ रही हैं। अब प्रशिक्षण की अनिवार्यता स्पष्ट होने के बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जिले में तीन प्रशिक्षण स्कूल निर्धारित किए गए हैं। इन स्कूलों से प्रशिक्षण लेने के बाद ही आवेदकों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें