फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मिलावटखोर सक्रिय: बरेली में एफएसडीए टीम ने मिलावटी 65 किलो मिठाई कराई नष्ट, 21 नमूने भरे

Sun, 27 Oct 2024 12:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दिवाली से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। बरेली में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई जगह छापा मारा। भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई नष्ट कराई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए चल रही जांच में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने संदिग्ध प्रतीत होने पर 21 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। 55 किलो हल्दी और मैदा सीज किया। 65 किलो बर्फी, खोया, छैना और सूजी आदि मिठाई नष्ट कराई।

विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक बहेड़ी से मैदा का नमूना लेकर 43 किलो मैदा सीज किया। शाही के रस्तोगी स्वीट्स से लौज का एक नमूना लेकर 65 किलो घटिया मिठाई नष्ट कराई। 

अधिकारियों का कहना है कि इस मिठाई में मिलावट की आशंका पाई गई। मीरगंज से हल्दी पाउडर का एक नमूना लेकर 12 किलो हल्दी सीज की। इसके अलावा शहर के अन्य कई इलाकों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें