फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
ग्राम भमोरा निवासी पकौड़ी विक्रेता संतोष
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के भमोरा गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने बृहस्पतिवार रात पहले परिजनों से झगड़ा की। डांट लगने से क्षुब्ध होकर पास में रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली तो परिजनों में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम भमोरा निवासी 24 वर्षीय पकौड़ी विक्रेता संतोष बृहस्पतिवार रात शराब पीकर घर आया था। घर में झगड़ा करने लगा। इस पर मां सोमवती व बड़े भाई भागीरथ ने उसे डाटा था। समूह की किस्त के रुपये के बार पूछा तो वह नाराज होकर चौराहे पर चला गया। देर रात पास में रेलवे ट्रैक ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
सुबह रेलवे के ठेकेदार हरि सिंह ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना डायल 112 के साथ मकरंदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। तभी पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने शव की पहचान कराई। जीआरपी ने शुक्रवार युवक को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मकरंदपुर रेलवे स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह 06:38 बजे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली थी। सात भाई व बहनों में चौथे नंबर का था
संतोष सात भाई व तीन बहनों में चौथे नंबर का था। उसके एक भाई की कई वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो चुकी है। भमोरा थाने के कोतवाल राज कुमार शर्मा ने बताया कि जीआरपी ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें