बरेली कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कालीबाड़ी की ओर से मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने बनाई व्यवस्था
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बुधवार से विधि की परीक्षाएं शुरू कराने जा रहा है। इसके लिए बरेली कॉलेज को भी सेंटर बनाया गया है। कोरोना के चलते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कालेज प्रशासन ने तय किया है कि कॉलेज में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को कालीबाड़ी की ओर से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि विधि के परीक्षार्थी विकास भवन की ओर बने गेट से दाखिल होंगे।
16 दिसंबर से 17 सेंटरों पर करीब 11 हजार परीक्षार्थियों को विधि की परीक्षा देनी है। बरेली कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि विधि की परीक्षा के लिए अलग व्यवस्था की गई है। परीक्षा अवधि तक कालेज के छात्र-छात्राएं कालीबाड़ी की ओर से कॉलेज में आएंगे और परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को विकास भवन रोड की ओर बने गेट से कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। कोरोना की वजह से अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचा होगा। यह परीक्षा एक पाली में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी।