फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर झेलने को रहें तैयार, पहाड़ों में बर्फबारी से कांप रहा मैदान, लुढ़का पारा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

छह डिग्री के करीब दर्ज हो रहा न्यूनतम, दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 16, 17, 18 दिसंबर को कंपकंपाएगी शीतलहर

बरेली। मौसम का बदला मिजाज लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करा रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले तीन दिन तक शीतलहर चलने की आशंका जताई है। उनके मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदान में ठिठुरन बढ़ी है। जिसके असर से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। साथ ही, खिल रही तेज धूप भी बेअसर साबित हो रही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते अचानक मौसम में परिवर्तित हुआ है। चार दिन तक राहत मिलने के आसार थे मगर बर्फीली हवाओं ने उम्मीदें तोड़ दी हैं। उन्होंने तीन दिन तक यानी 16, 17 और 18 दिसंबर को भी बर्फीली हवा के प्रवेश से शीतलहर चलने की आशंका जताई है। बताया कि सोमवार देर रात में हवा की दिशा बदल गई। जिसके चलते मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे तक शहर पर कोहरा मंडराता रहा। दोपहर में धूप खिली मगर सर्द हवाओं ने उसे बेअसर रखा। दिन और रात में हुई जबरदस्त ठंड के चलते तापमान में भी सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 86 से 97 प्रतिशत दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें