फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज से 400 खिलाड़ी मुक्केबाजी में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बॉक्सिंग उत्तर प्रदेश संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। सात से 13 जनवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए सोमवार दोपहर तक 28 राज्यों से करीब 400 खिलाड़ी आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही 150 कोच, मैनेजर सहित अन्य अधिकारी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शहर आ चुके हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 10 भार वर्गों में आयोजित होगी। शहर पहुंचे खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही की गई है। खिलाड़ियों के साथ ही इसमें पुलिस सर्विसेज, इंडियन आर्मी के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। देर शाम तक खिलाड़ियों का आयोजन स्थल पर आना जारी रहा। मंगलवार दोपहर एक बजे से मुकाबले शुरू होंगे। प्रतियोगिता के दौरान एमसी मैरीकॉम जैसे बड़े मुक्केबाजों के भी आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें