बरेली। ‘मुझ पर दोस्तों का प्यार यूं ही उधार रहने दो, बड़ा हसीन है ये कर्ज मुझे कर्जदार रहने दो’ जैसी शेर-ओ-शायरी से रविवार को युवाओं ने फ्रैंडशिपें डे पर अपने खास दोस्तों को मेसेज भेजे। सिलसिला सिर्फ सोशल मीडिया तक ही नहीं रहा बल्कि मेसेज भेजने के बाद दोस्तों को फ्रैंडशिप बैंड पहनाकर उनसे उम्र भर दोस्ती निभाने का वादा भी लिया।
दोस्ती को यादगार बनाने के लिए बाजार ने भी पहले से ही तैयारी कर रखी थी। यूं तो शनिवार देर रात से ही सोशल मीडिया पर मेसेज भेजकर युवाओं ने अपने दोस्तों को मित्रता दिवस की बधाई देने लगे, लेकिन रविवार की सुबह दोस्तों से मिले। दोपहर में शहर के सिविल लाइंस, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम स्थित गिफ्ट की दुकानों पर बड़ी तादाद में बच्चे और युवा पहुंचे। उन्होंने फ्रैं डशिप बैंड, विनचेन, फोटोफ्रेम, कीरिंग आदि उपहार देकर दोस्ती को यादगार बनाया। राजेंद्र नगर स्थित गिफ्ट गैलरी के विशाल नागपाल ने बताया कि गिफ्ट मेें लवली फ्रैंडशिप, यू ऑर फ्रैंडशिप, फॉर माई बेस्ट फ्रैंड, टेडी बीयर, फोटो फ्रेम आदि की खूब खरीदारी हुई है। लड़कों ने बैंड के साथ ही, कीरिंग तो वहीं लड़कियों ने विनचेम, आर्टिफिशियल फ्लॉवर, टेडी आदि खरीदे। दोस्तों को उपहार देने के साथ ही, तस्वीर क्लिकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया।