फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरियाणा से लौटे दोस्तों ने की शराब पार्टी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज (बरेली)। अलीगंज के गांव तिगईदत्त नगर में ज्यादा शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस व आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पता लगा कि इनमें से एक शख्स हरियाणा में नौकरी करता है। वहीं से लाई गई शराब पीने के दौरान ये घटना हुई। पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर दोनों का विसरा सुरक्षित किया गया है। लैब से इसकी रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि भगवान दास (39) हरियाणा के फरीदाबाद की एक फैक्टरी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात वह फरीदाबाद से गांव लौटे तो वहां से शराब ले आए थे। भगवानदास ने शुक्रवार सुबह आठ बजे गांव के विजयपाल के नलकूप पर रामवीर (38) व सूरजपाल (55) को भी बुला लिया। वहां तीनों ने शराब पीना शुरू कर दिया। शाम के वक्त तीनों की हालत बिगड़ गई।
रात नौ बजे रामवीर की मौत हो गई। तब प्रधान ने थाना प्रभारी को सूचना दी। बाकी दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत और बिगड़ने पर रात में ही उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूरजपाल की शनिवार सुबह मौत हो गई। भगवान दास का इलाज चल रहा है। रामवीर व सूरजपाल खेती से आजीविका चलाते थे।
विज्ञापन

टीम ने लिए नमूने, एसडीएम और सीओ ने भी की जांच
एसडीएम आंवला विदुषी सिंह व सीओ नितिन कुमार ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की। जांच टीम ने मौके से मिलीं शराब व कोल्डड्रिंक की बोतलों व अन्य सामान को सील कर प्रयोगशाला भेज दिया। सीओ ने बताया कि शराब हरियाणा से लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें