फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: महज एक बीड़ी के लिए मारा गया था आसिफ, कातिल कहता रहा-मैंने की हत्या पर किसी ने नहीं किया यकीन

Thu, 14 Apr 2022 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी में युवक की ईंट से सिर कुचलकर की गई हत्या का पुलिस ने खुलसा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक बीड़ी नहीं देने पर युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के बहेड़ी इलाके के सकलैन नगर में आरिफ की हत्या का कारण महज एक बीड़ी थी। बीड़ी देने से मना करने पर ही उसके दोस्त तस्लीम उर्फ छोटू ने भड़ककर ईंट से सिर कुचलकर उसे मार डाला था। पुलिस ने बुधवार को छोटू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरिफ दस अप्रैल की रात सकलैननगर में अपनी ससुराल गया था। रात करीब दस बजे वहां से लौटा मगर रास्ते में लापता हो गया। रात भर परिवार वाले उसे खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सकलैन नगर के ही एक प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। आरिफ शराब का आदी था। किसी से रंजिश न होने की वजह से पुलिस अंदाजा लगा रही थी कि शराब पीकर हुए किसी विवाद में उसकी हत्या की गई होगी।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन आरिफ का अपने दोस्त छोटू से झगड़ा हुआ था। बुधवार सुबह पुलिस ने छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने आरिफ की हत्या करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन


छोटू ने बताया कि आरिफ शराब के नशे में था और उसने भी नशा कर रखा था। उसने आरिफ से बीड़ी मांगी तो उसने मना करते हुए उसे धक्का दे दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ और फिर उसने ईंट से सिर कुचलकर उसे मार डाला।
विज्ञापन

कहता रहा, मैंने हत्या की है पर किसी ने नहीं किया यकीन

छोटू की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि हत्या करने के बाद अगले दिन वह आरिफ के जनाजे में भी शामिल हुआ था। इस दौरान उसने खुद ही कई लोगों के सामने कहा कि उसने ही आरिफ की हत्या की है लेकिन नशे में होने के कारण किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसने एक-दो और लोगों से भी यह बात कही, लेकिन किसी ने भरोसा नहीं किया। 

आरोपी भी नशे का आदी है। मामूली विवाद में ही उसने ईंट से सिर कुचलकर आरिफ की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया गया है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें