फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अप लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल, वंदे भारत समेत पांच ट्रेनें रोकी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-शाहजहांपुर के बीच शुुक्रवार सुबह अप लाइन पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच गाड़ियों को रास्ते के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। यह गाड़ियां दो घंटे तक देरी से जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 7:20 बजे मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर मेन अप लाइन से लूप लाइन पर जाते समय एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। अप लाइन बाधित होने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। वंदे भारत एक्सप्रेस को मीरानपुर कटरा स्टेशन से पहले रोक दिया गया।
सुबह नौ बजे रेल लाइन क्लियर होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। डबल डेकर एक्सप्रेस समेत तीन अन्य सवारी गाड़ियों को भी रास्ते के स्टेशनों पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह 10:29 बजे जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मीरानपुर कटरा स्टेशन के बाद मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण कुछ गाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें