फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागीचंद सिंह का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड के बागेश्वर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागीचंद सिंह का भरतौल रेंज कॉलोनी निवासी बेटे के आवास पर निधन हो गया। बेटे हवलदार केसर सिंह ने बताया कि पिता भागीचंद सिंह 106 वर्ष के थे। उन्होंने देश की आजादी में ख्यात क्रांतिकारियों का साथ दिया और कई बार जेल भी गए।
विज्ञापन

भरतौल ग्राम प्रधान रीतराम और एक्ससर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी के उपाध्यक्ष एनडी पांडेय ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की देर रात हुए निधन की सूचना बरेली प्रशासन को दे दी गई है। मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे भरतौल स्थित श्मशान भूमि पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं, उत्तराखंड प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें