फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: उर्स-ए-ताजुशशरिया पर जरूरतमंदों के कराए जाएंगे मुफ्त आपरेशन, 121 बेटियों को फ्री कंप्यूटर कोर्स

Tue, 14 May 2024 08:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दो दिवसीय उर्स ए ताजुश्शरिया 15 व 16 मई को मनाया जाएगा। इसमें हजारों की तादाद में जायरीन आएंगे। इस मौक पर आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त आपरेशन कराए जाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
फरमान हसन खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त आपरेशन कराएं जाएंगे। 121 बेटियों को मुफ्त एडवांस कंप्यूटर कोर्स कराया जाएंगा। सोसाइटी के संस्थापक फरमान हसन खान ने उर्स की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद, गुर्दे व पित्त की थैली की पथरी, हार्निया, महिलाओं से संबंधित बीमारी व हड्डी आदि के ऑपरेशन बरेली के निजी अस्पताल में कराए जाएंगे।

विज्ञापन


साथ ही, 121 बेटियों को टैली, पेज मेकर, फोटोशॉप, एडवांस बेसिक व ऑफिस कोर्स, डिजाइन कोर्स, लैंग्वेज कोर्स आदि कराए जाएंगे। जरूरतमंद लोग अपने आधार कार्ड के साथ दरगाह स्थित जमात रजा मुस्तफा के मुख्य कार्यालय में मोईन खान व किला स्थित सोसाइटी के मुख्य कार्यालय में 14 से 18 मई तक सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

पहुंचने लगे जायरीन
हजरत मुफ्ती अख्तर रजा कादरी (अजहरी मियां) का छठवां दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया का मंगलवार को आगाज होगा। इसमें शिरकत करने के लिए देश-विदेश से जायरीन पहुंचने लगे हैं। उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह व मथुरापुर स्थित जामियातुर रजा में 14 व 15 मई को होंगे। दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन व श्जी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी की सरपरस्ती में इसकी तैयारियां चल रही हैं। उर्स प्रभारी सलमान मियां बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किला स्थित आला हजरत ताजुश्शरिया सोसाइटी के मुख्य कार्यालय में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें