फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर जालसाजों ने 80 लाख रुपये हड़पे, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 13 Jul 2024 04:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

 गोंडा के जालसाजों ने बरेली के युवकों से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। जालसाजों ने पीड़ितों को नौकरी के लिए न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी के लिए न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर गोंडा के जालसाजों ने बरेली के युवकों से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बन्नूवालनगर निवासी अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि गोंडा के ढुंदापुर तरबगंज निवासी लालजी जायसवाल, उसके भाई घनश्याम जायसवाल, रामजी जायसवाल और श्यामजी जायसवाल ठगी का काम करते हैं। लालजी के जरिये एक युवक का न्यूजीलैंड जाने को वीजा दिलवाया था। 

युवक को वीजा मिला तो लालजी पर विश्वास हो गया। अजीत ने अपना और कुछ साथियों का न्यूजीलैंड जाने के लिए वीजा बनवाने की बात लालजी से की। लालजी ने सभी को न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिया तो सभी ने मिलकर उसके खाते में 55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और 25 लाख रुपये उसे नकद दिए। करीब 80 लाख रुपये देने के बाद भी किसी का वीजा नहीं बना। 
विज्ञापन


लालजी टालमटोल करता रहा और वीजा के लिए कहने पर अभद्रता करने लगा। अजीत और उनके साथियों से मिलने लालजी बरेली भी आया था। लालजी स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रुका था। ठगी होने के कारण अजीत मानसिक तनाव में आ गए हैं। ठगी के शिकार अन्य लोग अजीत से रुपये मांग रहे हैं, इसलिए वह अधिक परेशान हैं। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें