फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी, पश्चिम बंगाल के पांच लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 23 Mar 2023 06:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जालसाजों ने कई लोगों से ठगी कर ली। जालसाजों ने शहर में ऑफिस खोले और रकम दोगुना करने व रोजगार देने का झांसा देकर लोगों से करीब एक करोड़ रुपये हड़प लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में दफ्तर खोलकर लोगों को रोजगार देने और पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर शातिरों ने एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली। फिर कंपनी ऑफिस बंद कर भाग गई। कोर्ट के आदेश पर पश्चिम बंगाल निवासी पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कैंट के मोहनपुर रोड नकटिया निवासी यूसुफ ने बताया कि स्टेशन रोड के पास एक बिल्डिंग में सक्सेस कैपिटल मार्केटिंग और संध्या कृषि मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसाइटी नाम की कंपनियों के ऑफिस खोले गए। दफ्तर खोलने वाले कार से उनके पास आए और बताया कि कंपनी बेरोजगारों को काम और लाइसेंस भी देती है। 

पांच साल में दोगुनी रकम करने का दिया था झांसा 

कंपनी के लोगों ने निवेश करने पर पांच साल में दोगुनी रकम लौटाने का झांसा भी दिया। फर्जी दस्तावेज भी दिखाए, जिससे यूसुफ इन लोगों की बातों में आ गए। उन्होंने 10 लाख रुपये कंपनी में निवेश कर दिए। यूसुफ ने अपने साथियों के भी करीब एक करोड़ रुपये कंपनी में जमा करा दिए। 

अशरफ के राज उगलवाने की तैयारी: पुलिस ने लल्ला को रिमांड पर लेने की कोर्ट में दी अर्जी, 27 मार्च को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

समय पूरा होने पर जब यूसुफ ने कंपनी के लोगों से रुपये लौटाने को कहा तो उन्होंने एक साल बाद देने के लिए कहा। एक साल बाद रुपये मांगने पर कंपनी के एमडी ने फोन पर यूसुफ को रुपये मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। 

यूसुफ को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यूसुफ ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में पश्चिम बंगाल मेदनीपुर निवासी मृत्युंजय साहू, हुमा खान, स्नेहशीष, तन्मय पंडित, श्रीकांत बहरा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें