बरेली जिला जेल में बंद अशरफ मामले में बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे के विवेचक सीओ थर्ड आशीष प्रताप सिंह की ओर से लल्ला गद्दी की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के लिए गुरुवार को अदालत में अर्जी दी। विशेष अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख तय की है।
उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। जेल में अशरफ से उसके गुर्गे बिना पर्ची के मुलाकात करते थे। इनमें बारादरी थाना इलाके के चक महमूद का रहने वाला लल्ला गद्दी भी शामिल है। इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था।
Umesh Pal Murder: मेडिकल कॉलेज में चार दिन फर्श पर सोया लल्ला, फरारी का पता लगने पर 'अपनों' ने खड़े कर दिए हाथ
नाटकीय ढंग से पकड़ा गया था लल्ला
मुकदमा दर्ज होने के बाद लल्ला गद्दी फरार हो गया था। एसओजी की टीम ने सोमवार की रात सेटेलाइट बस अड्डे से नाटकीय तरीके से लल्ला गद्दी को पकड़ा था। उसके पकड़े जाने का छह सेकंड का वीडियो भी सामने आया, जिससे एसआईटी को उसका चालान करना पड़ा।