फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उमरा टिकट के नाम पर 75 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उमरा के लिए टिकट बुक कराने के बहाने एक ट्रैवल एजेंट से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर गुजरात के एजेंट के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जोगी नवादा निवासी फखरू रजा ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि वह ट्रैवेल एजेंट हैं और उमरा के लिए टूर बुक करते हैं। उनकी मुलाकात सुहेल रजा के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद निवासी दर्शन दोषी से हुई थी। दर्शन ने खुद को हवाई टिकट उपलब्ध कराने वाला अभिकर्ता बताया था। उसने न्यू माई डायरेक्शन कंपनी से हवाई टिकट बुक करने के नाम पर कई बार रुपये लिए। शुरुआत में कुछ टिकट बुक भी किए। इससे फखरू रजा को उस पर विश्वास हो गया।
बाद में फखरू रजा ने कई लाख रुपये दर्शन दोषी को हस्तांतरित किए, लेकिन उसने टिकट उपलब्ध नहीं कराए। दो अगस्त को दिल्ली से जेद्दा, सऊदी अरब जाने वाली उड़ान के लिए 34 यात्रियों को टिकट दिए गए थे। ये सभी टिकट बाद में निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


टिकट निरस्त होने से यात्रियों को तगड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्हें काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। जिन यात्रियों ने फखरू रजा से टिकट बुक कराए थे, वे अब उनसे अपने रुपये वापस मांग रहे हैं। दर्शन दोषी ने कुल 75 लाख रुपये लेकर हड़प लिए हैं। इस धोखाधड़ी से कई परिवारों की उमरा यात्रा अधूरी रह गई। फखरू रजा ने एसएसपी अनुराग आर्य से इसकी शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में दर्शन दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के बारे में जानकारी करके कार्रवाई की जाएगी। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें