फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में निवेश कराने के नाम पर सवा लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वादी की तहरीर पर तीन के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से तीन लोगों ने आयुर्वेदिक कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का वादा कर सवा लाख रुपये ठग लिए। एक साल बीतने के बाद भी कोई मुनाफा नहीं मिला तो रुपये मांगने पर तीनों ने उसे धमकी दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी साजिद रजा खां ने बताया कि करीब एक साल पहले मोहल्ला जगतपुर निवासी अंसार उनके पास आया। कहा कि वह एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता है और इस कंपनी में कई लोग निवेश कर रहे हैं। कंपनी अच्छा बिजनेस कर रही है। वह उसे दो लोगाें से मिलवाएगा वे निवेश करा देंगे। अंसार ने उसे मोहल्ला शिवपुरी निवासी रनवीर सिंह और पीलीभीत रोड के सुमित गंगवार से मिलाया। तीनों ने उससे बैंक खाते में करीब सवा लाख रुपये डलवा लिए। जब उसे करीब एक साल तक कोई पैसा नहीं मिला तो उसने तीनों से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर तीनाें उसे धमकी देने लगे। उसने दिसंबर में एसएसपी से शिकायत की तो कार्रवाई होने पर रनवीर सिंह ने उसे पुलिस के सामने लिखकर दिया कि वह रकम वापस कर देगा। अब फिर वापस करने से इनकार कर रहा है। अब साजिद की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें