फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लाखों हड़पकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फ्राड कंसल्टेंसी का सलाहकार कई युवाओं के लाखों रुपये हड़पकर भाग निकला। कुछ की नौकरी भी लगवाई तो रुपये मिलने के बाद खराब परफॉर्मेंस के नाम पर उन्हें निकलवा दिया। कई प्रयासों के बावजूद रुपये न मिलने पर पीड़ितों ने अब आरोपी के खिलाफ थाना इज्ज्तनगर में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के गांधीपुरम में कुछ वक्त पहले मुरादाबाद के एक व्यक्ति ने कंसल्टेंसी खोली थी। यहां सलाहकार युवाओं को अच्छी नौकरी दिलाने का दावा करता था। गांधीपुरम के ही विकास कुमार ने अपने साथियों के साथ वहां संपर्क किया था। उनके साथ उनके दोस्त बसंत विहार के सोनू, दुर्गानगर के रजत और दीपक संजय नगर के तरुण, रजत, मीनाक्षी, शिवानी, यशी समेत करीब 16 लोगों ने यहां आवेदन किया था। इसके अलावा कई और युवा भी थे। इन सब से पांच-पांच हजार रुपये लिए गए थे। उनके मुताबिक इनमें सोनू, रजत, दीपक और तरुण की निजी कंपनियों में नौकरी भी लगवाई लेकिन रुपये मिलने के बाद खराब परफॉर्मेंस की बात कहकर उन्हें निकलवा दिया। इसके बाद से सलाहकार ऑफिस बंद करके भागा हुआ है। करीब चार महीने पीड़ितों को टहलाकर अब उसने संपर्क करना बंद कर दिया।

नौकरी से पहले दो और बाद में तीन हजार लेता था
ठग सलाहकार युवाओं से पांच हजार रुपये लेता था। इसमें पांच सौ रुपये रजिस्ट्रेशन फीस, 15 सौ रुपये प्रोसेसिंग फीस के थे। फिर नौकरी लगने के बाद तीन हजार रुपये और युवाओं से ऐंठता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें