फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘खूनी’ मांझे ने एमआर को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर शहर की सड़कों पर राहगीर घायल हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन के कानों पर जू भी नहीं रेंग रही। इसे लेकर पीड़ित लगातार अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे हैं। अब ‘खूनी’ मांझे ने मिनी बाईपास पर घर लौट रहे एक एमआर को लहूलुहान कर दिया। पिछले तीन ही दिनों में बरेली कॉलेज के एक शिक्षक, वकील समेत कई व्यापारी मांझे की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की बाला जी धाम कॉलोनी निवासी संजय मौर्य दवा कंपनी में एमआर हैं। संजय शुक्रवार शाम कार करके घर लौट रहे थे। उनके मुताबिक भास्कर अस्पताल के पास अचानक मांझे की डोर उनके सामने आ गई। उन्हें हाथ से हटाने की कोशिश की तो बाइक अनियंत्रित होने से बची। हाथ से छूटकर मांझा उनकी गर्दन में जा फंसा और गहरा घाव कर दिया। उनकी गर्दन और ठोड़ी के नीचे गहरे घाव हो गए। इससे पहले बरेली कॉलेज के शिक्षक की मिशन अस्पताल परिसर में, हार्टमन पुल पर एक वकील, जरी कारोबारी, कार डीलर समेत शहर में अलग अलग जगह कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें