मृतक प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
26 जनवरी को मजदूर की हुई थी मौत
नवाबगंज में बंदरों के उत्पात से एक मजदूर की जान चली गई थी। घटना 26 जनवरी की है। थाना बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर निवासी प्रदीप कुमार राइस मिल में मजदूरी करता था। वह मिल की छत पर उत्पात कर रहे बंदरों को भगाने गया था। बंदरों ने हमला कर दिया। इससे छत से गिरकर उसकी मौत हो गई।
संसार एन्कलेव में बच्चा हुआ था घायल
- फोटो : अमर उजाला
सात जनवरी को संसार एन्कलेव में हुई थी घटना
बारादरी थाना क्षेत्र के संसार एन्कलेव में सात जनवरी को बंदरों के उत्पात से छज्जे की दीवार की कुछ ईंट नीचे आ गिरी थीं। ईंटों की चपेट में आकर शहबाज उर्फ गोल्डी का दो वर्ष का पुत्र अजलान गंभीर घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। कई दिनों तक उसका उपचार चला।