बरेली ने झांसी की टीम को पांच विकेट से दी मात
खेल निदेशालय उप्र की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को आठ मैच खेले गए। एचबीटीयू मैदान पर हुए मैच में बरेली ने झांसी की टीम को पांच विकेट से मात दी। झांसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में बरेली ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बरेली ने रामपुर वेटरन को आठ विकेट से पराजित किया
उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरएमएस खेल मैदान में चल रही डॉ. गौर हरि सिंघानिया क्रिकेट प्रतियोगिता में बरेली की टीम ने रामपुर वेटरन को आठ विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 137 रन बनाएं। दीपक शर्मा ने 32 व रवि चावला ने 37 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बरेली वेटरन की टीम ने 16.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। माजिद हसन खान ने 41 गेंदों पर नाबाद 66, कृष्णा यादव ने 44 व राहुल कपूर ने 28 रनों की पारी खेली।
मुख्य अतिथि जितेंद्र देवा, अध्यक्ष विधान टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश गंगवार ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माजिद हसन खान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अनुज शर्मा व मैन ऑफ द मैच राहुल कपूर को चुना गया। इस दौरान राहुल सिंह, किशन कुमार, ओपी कोहली आदि मौजूद रहे।