फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2025: दो दिन परीक्षा विशेष चार गाड़ियों का होगा संचालन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Fri, 05 Sep 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को देखते हुए रेलवे दो दिन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। यह ट्रेनें बरेली, शाहजहांपुर और मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। बता दें कि बरेली जिले के 45 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 83 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह और सात सितंबर को होने वाली उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर रेलवे परीक्षा विशेष चार ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली होकर गुजरने वाली इन गाड़ियों की समय सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों का होगा संचालन 

  • 04392 मुरादाबाद-आलमनगर विशेष ट्रेन छह और सात सितंबर को दोपहर 1:26 बजे मुरादाबाद से चलकर रामपुर होते हुए 2:50 बजे बरेली आएगी। यहां से शाहजहांपुर, शाहबाद, हरदोई, बालामऊ, संडीला होते हुए शाम 7:25 बजे आलमनगर पहुंचेगी। 
  • 04391 आलमनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रात 9:25 बजे आलमनगर से चलकर रात 1:05 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
  • 04394 मुरादाबाद-आलमनगर विशेष गाड़ी शाम 6:55 बजे मुरादाबाद से चलकर रात 8:25 बजे बरेली आएगी और 12:30 बजे आलमनगर पहुंचेगी।
  • 04393 आलमनगर-मुरादाबाद विशेष ट्रेन रात दो बजे आलमनगर से चलकर अगले दिन तड़के 5:38 बजे बरेली आएगी और 8:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

आठ ट्रेनों को रोजा, दो को बिलपुर में दिया जाएगा ठहराव
बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को नौ सितंबर से रोजा जंक्शन पर नियमित ठहराव दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 14236/35 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 13010/09 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 13006/05 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस को रोजा में ठहराव दिया जाएगा। साथ ही, 15274/73 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को बिलपुर स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें