फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मांस विक्रेता की चाकू मारकर हत्या के मामले में चार पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मांस विक्रेता की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी इरफान पुत्र चांद बाबू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी उर्फ भूरा सब्जी मंडी में मुर्गी का मांस बेचने का काम करता था। मोहल्ले का ही जाहिद उर्फ मल्ली भी वही काम करता है। इम्तियाज व जाहिद के बीच पैसों के लेनदेन की वजह से काफी दिनों से रंजीश चल रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को इम्तियाज अपनी दुकान के करीब बैठा था, तभी आरोपी जाहिद उर्फ मल्ली, उसका लड़का आदिल व भाई चीना और फिरोज अपने हाथों में धारदार छुरियां लेकर पहुंचे और आरोपियों ने भाई को घेर कर पकड़ लिया और जाहिद ने धारदार छुरी से गर्दन काट दी। बरेली अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, मुख्य आरोपी जाहिद उर्फ मल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें