फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गवाह रही महिला की बेटियों से छेड़खानी का आरोप, चार नामजद

Sun, 24 May 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में गवाह की बेटियों से छेड़खानी और महिला की जमीन हड़पने की कोशिश के आरोप में शिकायती पत्र दिया गया है। उच्चाधिकारियों को दिए गए पत्र में महिला ने बताया है कि उनके ससुर की हत्या 2012 में बुद्धसेन ने की थी। इसमें वह गवाह थीं। बुद्धसेन को आजीवन कारावास की सजा हुई, लेकिन वह तीन साल पहले जमानत पर छुट गया। अब गांव के तीन लोगों के साथ महिला और उसके परिवार को परेशान करता है। उनकी बेटियों से सरेराह छेड़खानी करता है। जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी पहले भी महिला-बेटियों को पीट चुके हैं। महिला ने अप्रिय घटना की आशंका जताई है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसकी 10 बीघा जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर महिला से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगते हैं। फसल भी नहीं काटने देते हैं। इसकी शिकायत शीशगढ़ थाने में की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, तब उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर तहरीर के आधार पर सियाठेर निवासी बुद्धसेन, दिनेश, जयपाल और रामू को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें