फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिंग रोड पर बनेंगे चार ओवरब्रिज, तीन इंटरचेंज से जुड़ेंगे चार हाईवे; आसान होगी राह

Tue, 07 Jul 2026 11:39 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में 29.920 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का 17 फीसदी काम पूरा हो गया है। इस पर चार रेल ओवरब्रिज और तीन इंटरचेंज बनाए जाएंगे। इससे चार हाईवे जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
बदायूं रोड पर चल रहा रिंग रोड निर्माण कार्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 29.920 किलोमीटर लंबी रिंग रोड पर चार रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। तीन इंटरचेंज के जरिये इसे बरेली-मथुरा, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-सीतापुर और बरेली-पीलीभीत हाईवे से जोड़ा जाएगा। बरेली-नैनीताल हाईवे को लेकर रेलवे का पेच फंस गया है। रिंग रोड का 17 फीसदी काम पूरा भी कर लिया गया है। हालांकि, मानसून के चलते अब अगले तीन माह तक काम सुस्त रहेगा।

विज्ञापन


रिंग रोड के जरिये वाहन बिना किसी बाधा के फर्राटा भर सकेंगे। इसके लिए बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर धंतिया के पास पहले, बरेली-बदायूं हाईवे पर रामगंगा के पास दूसरे और बरेली-लखनऊ रेल लाइन पर तीसरे आरओबी का निर्माण शुरू हो गया है। तीन स्थानों चौबारी, झुमका तिराहा और रजऊ परसपुर गांव के पास इंटरचेंज बनाए जा रहे हैं।

इसके अलावा 17 किलोमीटर की सर्विस लेन का काम भी शुरू हो गया है। बदायूं की ओर से आने और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को आरओबी और इंटरचेंज के जरिये सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा। बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले वाहन इंटरचेंज के जरिये बरेली-मथुरा हाईवे पर फर्राटा भर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कम 
बरेली-नैनीताल हाईवे को भी रिंग रोड से जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) व रेलवे के बीच वार्ता चल रही है। इसके लिए रेलवे की एनओसी नहीं मिल सकी है। नेशनल और स्टेट हाईवे रिंग रोड में कनेक्ट होने के बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव बहुत हद तक कम हो जाएगा।

सात छोटे जंक्शन, आठ स्थानों पर बनाए जाएंगे बस स्टॉप
रिंग रोड पर सात स्थानों पर छोटे जंक्शन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा आठ स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि रिंग रोड को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इस पर वाहन 100 किमी की रफ्तार से दौड़ सकें। 46 स्थानों पर छोटे पुलों का निर्माण भी शुरू कर दिया गया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नैनीताल हाईवे को भी रिंग रोड से जोड़ा जा सके इसके लिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।

बरेली डिवीजन के अधिशासी अभियंता एनएचएआई अश्वनी चौहान ने बताया कि रिंग रोड का काम 17 फीसदी पूरा हो चुका है। चार स्थानों पर आरओबी और तीन स्थानों पर इंटरचेंज का काम भी शुरू हो चुका है। 17 किलोमीटर की सर्विस लेन का काम चल रहा है। पहले आरओबी, सर्विस लेन, जंक्शन और इंटरचेंज के साथ छोटे पुलों का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें