फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में सपा विधायक के खिलाफ पोस्टर लेकर समाधान दिवस में पहुंचे लोग, लगाया ये आरोप

Mon, 06 Jul 2026 05:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बहेड़ी में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद ने संपूर्ण समाधान दिवस में सपा विधायक अताउर्रहमान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 132 केवीए सब स्टेशन बहेड़ी से रिछा स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे बहेड़ी की एक लाख आबादी बिजली की किल्लत झेल रही है।
विज्ञापन
नसीम अहमद के साथ पहुंचे कई लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नसीम अहमद ने संपूर्ण समाधान दिवस में भीड़ के साथ पहुंचकर सपा विधायक अताउर्रहमान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 132 केवीए का सब स्टेशन बहेड़ी से रिछा ले जाया गया, जिससे नगर में बिजली की समस्या बनी हुई है। नसीम अहमद के साथ आए लोगों के हाथों में विधायक अताउररहमान मुर्दाबाद के पोस्टर भी थे।

विज्ञापन


नसीम अहमद ने एसडीएम इशिता किशोर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने बहेड़ी के लिए 132 केवीए सब स्टेशन स्वीकृत किया था। आरोप है कि विधायक अताउररहमान ने इसे अपने गृह नगर रिछा स्थानांतरित करवा दिया। इस कारण बहेड़ी की एक लाख आबादी लंबे समय से बिजली की किल्लत से जूझ रही है। उन्होंने बहेड़ी में तत्काल 132 केवीए सब स्टेशन स्थापित करने की मांग की। 

नसीम अहमद ने बताया कि क्षेत्र में 20 राइस मिल, निजी अस्पताल, आरा मशीन, स्कूल, कॉलेज, कपड़े का बाजार और कई लघु उद्योग हैं। बिजली की समस्या के समाधान से इन सभी को लाभ मिलेगा। समाधान दिवस के बाद नसीम अहमद ने तहसील सभागार के बाहर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा विधायक अताउररहमान पर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और यात्रियों की मांगें
नसीम अहमद ने केसर रेलवे क्रॉसिंग और मुड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि नगर की 30 फीसदी आबादी रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर रहती है। करीब 800 गांव इन क्रॉसिंगों से होकर गुजरते हैं, जिससे लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केसर चीनी मिल से किसानों का 161 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की। नसीम अहमद ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसान बच्चों की फीस, शादी और इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहे हैं।

स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाओं में सुधार
उन्होंने बहेड़ी से दिल्ली के लिए रात्रिकालीन बस सेवा शुरू करने की मांग की। इससे क्षेत्र के व्यापारियों और मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, डॉक्टरों की कमी दूर करने और विभिन्न जांच समय पर कराने की आवश्यकता बताई गई। नसीम अहमद ने पुरानी एक्सरे मशीन को बदलकर नई मशीन लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें