फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: अस्पताल के कूड़ेदान में फेंका चार माह का भ्रूण, ऐसे आई सच्चाई सामने

Fri, 09 Aug 2019 03:00 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी

सार

  • एंबुलेंस चालक और एक महिला ने महिला के चार माह के भ्रूण को कूड़ेदान में फेंक दिया
  • अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर सच्चाई सामने आ गई
  • महिला आशा वर्कर मानी जा रही
विज्ञापन
भ्रूण को कूड़ेदान में फेंका - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले जिला महिला अस्पताल में भर्ती हुई एक महिला की रक्तस्राव से हालत बिगड़ने पर गर्भपात के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन एंबुलेंस चालक और एक महिला ने उसके चार माह के भ्रूण को कूड़ेदान में फेंक दिया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह मामला खुलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसके बाद एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथी महिला के बारे में जानकारी लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि डीसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने रखे कूड़ेदान में चार महीने का भ्रूण पड़ा है। पूछताछ और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन


मैगलगंज के गांव हरनहा निवासी कल्लू की पत्नी गीता छह जुलाई को जिला महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। अधिक रक्तस्राव के कारण गर्भपात करके भ्रूण निकाल दिया गया था।

डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर गुरुवार की रात ही उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। एंबुलेंस चालक महिला को वहीं निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। उसके साथ मौजूद महिला ने भ्रूण को अस्पताल के बाहर रखे डस्टबिन में फेंक दिया। यह महिला आशा वर्कर मानी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें